29 Mar 2024, 10:47:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के इस दिग्‍गज की बहू बनीं सानिया मिर्जा की बहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 11:47AM | Updated Date: Dec 13 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम ने गुरुवार को पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दुदीन से निकाह किया। शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। रस्मों से जुड़े सभी कार्यक्रम में हैदराबाद में संपन्न हुए, जल्द ही दोनों की शादी का रिसेप्शन भी किया जाएगा। धूमधाम से हुई दोनों कि शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई।
 
अनम और असद की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। दोनों ने शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सानिया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम पर अलग-अलग कार्यक्रमों की कई तस्वीरें पोस्ट की, जिन्हें घंटेभर में ही लाखों यूजर्स पसंद कर चुके थे और सैकड़ों फॉलोवर्स ने शेयर भी किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »