28 Mar 2024, 19:30:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित, राहुल और विराट ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 2:04AM | Updated Date: Dec 13 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओपनरों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल तथा कप्तान विराट कोहली की त्रिमूर्ति ने टी-20 में अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। भारत के विंडीज के खिलाफ बुधवार को मुंबई में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में रोहित ने 71, राहुल ने 91 और विराट ने नाबाद 70 रन बनाये। टी-20 में यह पहला मौका है जब तीन बल्लेबाजों ने 70 से अधिक के स्कोर बनाये। सभी तरह के टी 20 मुकाबलों में यह पहला अवसर है जब तीन बल्लेबाजों ने मैच में 70 से अधिक का स्कोर बनाया है।
 
विराट ने मैच में 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया टी-20 में अपना सबसे तेज अर्धशतक और भारत की तरफ से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक बनाया। भारत के चार सबसे तेज अर्धशतकों में तीन युवराज सिंह के नाम और एक गौतम गंभीर के नाम है। रोहित ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 400 छक्के पूरे कर लिए। उनके अब 404 छक्के हो गए हैं। उन्होंने तीसरे टी-20 मैच में पांच छक्के मारकर यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में उनसे आगे वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (534) और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (476) हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »