29 Mar 2024, 06:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेंगलुरू ब्रॉलर्स को 5-2 से हरा बाम्बे बुलेट्स चौथे स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 6:43PM | Updated Date: Dec 10 2019 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाम्बे बुलेट्स टीम ने यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम कॉम्पलेक्स के केडी जाधव हॉल में खेले बेंगलुरू ब्रॉलर्स को 5-2 से हराकर बिग बाउट इंडियन बाक्सिंग लीग में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। यह बॉम्बे बुलेट्स टीम की दो मैचों में पहली जीत है जबकि ब्रॉलर्स को लगातार तीसरी हार मिली है। बॉम्बे बुलेट्स के दो मैचों से अब सात अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब पैंथर्स और ओडिशा वॉरियर्स के दो-दो मैचों से 10-10 अंक है। वहीं, गुजरात जाएंट्स के दो मैचों से नौ अंक और बेंगलुरू ब्रॉलर्स के तीन मैचों से छह अंक हैं। 
 
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और टीम की कप्तान इंग्रित लोरेना वालेंसिया तथा राष्ट्रीय चैंपियन नवीन बूरा ने क्रमश: महिलाओं और पुरुषों के अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। वैलेंशिया ने महिलाओं की 51 किग्रा में अनामिका के खिलाफ जबकि नवीन ने पुरुषों के 69 किग्रा में दिनेश डागर के खिलाफ जीत हासिल की। बेंगलुरू की कप्तान सिमरनजीत सिंह ने महिलाओं की 60 किग्रा में बॉम्बे बुलेट्स की मेलिसा नेओमी गोंजालेज के खिलाफ जीत दर्ज की। बॉम्बे बुलेट्स के लिये कविंदर सिंह ने पुरुषों के 57 किग्रा में बेंगलुरू ब्रॉलर्स के गौरव बिधुड़ी को एक कड़े मुकाबले में मात दी।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »