28 Mar 2024, 13:51:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस वैश्विक खेलों से चार वर्ष के लिये निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 8:23PM | Updated Date: Dec 9 2019 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने/ मॉस्को। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने सोमवार को डोपिंग आरोपों में फंसे रूस को चार वर्षो के लंबे समय के लिये ओलंपिक और विश्व चैंपियपशिप जैसे सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने और उनकी मेजबानी करने या उसकी मेजबानी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करने का फैसला सुनाया। रूस की डोपिंग करने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा वह विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक में भी हिस्सा नहीं ले सकेगा। गौरतलब है कि रूस पिछले कई वर्षो से सरकार प्रायोजित डोपिंग आरोपों का सामना कर रहा है। वाडा की कार्यकारी समिति ने लुसाने स्थित अपने मुख्यालय में सर्वसम्मति से रूस पर बैन लगाने का फैसला किया।

कार्यकारी समिति ने इसके अलावा ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भी रूसी खेल अधिकारियों के हिस्सा लेने पर चार वर्षा तक बैन लगा दिया है। रूसादा अधिकारी ने साथ ही बताया कि वाडा की कार्यकारी समिति ने कहा है कि ओलंपिक, पैरालंपिक और विश्व चैंपियनशिप में रूस के केवल उन्हीं एथलीटों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी जो डोपिंग नियमों के तहत पूरी तरह सही पाये जाएंगे। वाडा के फैसले के तहत रूसी खिलाड़यिों को अगले चार वर्षा तक बतौर तटस्थ खिलाड़ी हिस्सा लेना होगा और इस दौरान रूस का राष्ट्रीय गान भी नहीं बजाया जाएगा।

वाडा समिति ने गत माह अपनी समीक्षा समिति की रिपोर्ट के बाद कई सिफारिशों पर सहमति जता दी है जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। वाडा ने इसी के तहत रूस से सभी बड़े खेल टूर्नामेंटों की मेजबानी का अधिकार भी वापिस ले लिया है जिसमें मुख्य रूप से ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप शामिल है। रूस की मेजÞबानी में सोच्चि में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें उस पर डोपिंग के आरोप लगे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »