29 Mar 2024, 02:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की कुश्ती में सभी 14 स्वर्ण पर क्लीन स्वीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 7:04PM | Updated Date: Dec 9 2019 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दबदबा साबित करते हुए सभी 14 स्वर्ण पदकों पर क्लीन स्वीप कर लिया। कुश्ती मुकाबलों के अंतिम दिन सोमवार को गौरव बालियान ने पुरुष 74 किग्रा वर्ग में और अनीता श्योरण ने महिला 68 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते। भारत ने पुरुष और महिला वर्गों में 7-7 स्वर्ण पदक जीते।
 
सैग खेलों के नियमों के अनुसार एक देश 20 वजन वर्गों में से अधिकतम 14 वजन वर्गों में ही हिस्सा ले सकता है। इससे पहले रविवार को साक्षी मलिक (62), रविंदर (61), अंशु (59) और पवन कुमार (86) ने स्वर्ण पदक जीते थे। भारत के अन्य स्वर्ण विजेता सत्यव्रत कादियान (97), सुमित मलिक (125), गुरशरणप्रीत कौर (76),सरिता मौर (57), शीतल तोमर (50), पिंकी (53), राहुल (57) और अमित कुमार (65) हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »