29 Mar 2024, 08:08:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत-विंडीज मैच से पहले आई बुरी खबर, हो सकती है बारिश...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:26PM | Updated Date: Dec 8 2019 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने मेहमान विंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी। अब दूसरा मैच त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी एक वनडे और एक ही टी-20 मुकाबला हुआ है।
 
इन दोनों मैचों में भारतीय टीम को गेंदबाजों की वजह से जीत मिली है। 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ टी-20 मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा था। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 8 ओवर में 68 रनों का लक्ष्या मिला था लेकिन वो 6 विकेट पर 61 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिया था वहीं चहल ने भी 2 ओवर में 8 रन ही दिए थे।
 
2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले को भारतीय टीम ने आसानी से 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 104 रनों पर सिमट गई थी। रविंद्र जाडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। रोहित शर्मा के 63 रनों की मदद से भारत जीत हासिल कर ली थी।
 
त्रिवेंद्रम में 8 दिसंबर को बारिश की संभावना नहीं है लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल रह सकते हैं। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद की जा रही है लेकिन मैच शुरु होने समय यह नीचे रह सकता है। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से होगी।
 
इसके साथ ही 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मैच शुरू होने के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की उम्मीद है। इसके साथ ही मैच में ओस का असर भी रह सकता है। हालाँकि, बादल ज्यादा रहे तो ओस कम रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »