28 Mar 2024, 20:48:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गेंदबाज ने मैदान पर दिखाया गजब का जादू, पूरी दुनिया हैरान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:26AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों मजांसी टी-20 सुपर लीग खेली जा रही है। लीग के एक मैच में बुधवार को एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसे देख कर कोई हैरान है। मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी ने विकेट लेने के बाद अपने जश्न से सभी को हैरत में डाल दिया है। तबरेज शम्सी ने बुधवार को मजांसी सुपर लीग के एक मैच में कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां तक कि उनके जश्न पर सवाल उठ रहे हैं और शम्सी पर बैन लगाने की मांग हो रही है। 
 
 शम्सी ने जब बल्लेबाज विहाब लुबे को अपनी गेंद पर आउट किया तो उनका जश्न देखने लायक था। लुबे का विकेट लेते ही शम्सी ने अपनी जेब से लाल रंग का रूमाल निकाला और फिर देखते ही देखते वह रूमाल एक छड़ी बन गया। तबरेज शम्सी के इस मजेदार जादू वाले वीडियो को मजांसी सुपर लीग ने अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है। मजांसी सुपर लीग ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, 'विकेट! शम्सी की ओर से थोड़ा सा जादू भी।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »