25 Apr 2024, 06:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

घुड़सवार प्रणय ने जीता रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 12:57AM | Updated Date: Nov 24 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। एम्बेसी इंटरनेशनल स्कूल बैंगलूरू में पिछले दिनों आयोजित इक्वीस्ट्रियन प्रीमियर लीग फिनाले में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी प्रणय खरे ने रजत पदक अर्जित किया। प्रणय ने यहां पदक सिक्सबार इवेन्ट में 165 सेंमी. ऊँची हॉर्स शो जंपिंग में प्राप्त किया। प्रणय ने अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में  16 स्वर्ण, 10 रजत एवं 6 कांस्य सहित 32 पदक अर्जित किए है।
 
इसके अलावा प्रणय ने रीजनल इक्विस्ट्रीयन लीग,इक्विस्ट्रीयन प्रीमीयर लीग एवं हॉर्स शो में 109 पदकों सहित कुल 141 पदक जीते हैं। मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी के पहले और सबसे कम उम्र के विक्रम अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी का गौरव भी प्रणय को हासिल है। प्रणय डी.पी.एस. स्कूल नीलबढ़ में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत हैं। मध्यप्रदेश अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »