18 Apr 2024, 23:10:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्‍ट : बांग्लादेश ने जीता टॉस - लिया पहले बल्लेबाजी फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:35PM | Updated Date: Nov 22 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बांग्लादेश ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला इसलिए भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह भारत में खेला जाने वाला पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। पिंक बॉल से होने वाले इस मैच के साथ ही भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जुड़ जाएगा। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया जबकि बांग्लादेश टीम में दो बदलाव किए गए। बांग्लादेश ने ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन की जगह अल अमीन हुसैन और नईम हसन को शामिल किया। टेस्ट मैच दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इसका पहला सत्र दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद 40 मिनट का लंच होगा। दूसरा सत्र 3.40 बजे से 5.40 बजे तक होगा। इसके बाद 20 मिनट का टी ब्रेक होगा। तीसरा और अंतिम सत्र छह से आठ बजे तक होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »