19 Mar 2024, 09:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर एथलेटिक्स मीट में होंगे डोप टेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:58AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुपति। राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में पहली बार एथलीटों को डोप टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। प्रतियोगिता यहां शनिवार से शुरू होगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की इस प्रतियोगिता के 17 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब इसमें डोप टेस्ट किये जाएंगे। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) इस तीन दिवसीय मीट में नमूने एकत्र करने के लिए अपनी टीम भेजेगी। महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने कहा कि उनका उद्देश्य युवा एथलीटों में प्रतिबंधित पदार्थों से दूर रहने और साŸफ सुथरे तरीके से खेल खेलने का सन्देश देना है। उन्होंने नाडा के अपनी टीम तिरुपति भेजने के फैसले का स्वागत किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »