19 Mar 2024, 16:57:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरुष ट्रैप स्पर्धा में चार को बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:36AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चार निशानेबाजों ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 63वीं शॉटगन राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बुधवार को पुरुष ट्रैप स्पर्धा के क्वालिफिकेशन के पहले दिन संयुक्त बढ़त बना ली। भारत के अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजों कीनन चेनाई और जोरावर सिंह संधू के साथ मानवादित्य सिंह राठौड़ और अर्जुन सिंह ने 25 के दो परफेक्ट राउंड खेलकर बढ़त बना ली है। पृथ्वीराज टोन्डाईमान 49 के स्कोर के साथ मुकाबले में बने हुए हैं। मनशेर सिंह , मोहम्मद असब, शार्दुल विहान और शपथ भारद्वाज 48 का स्कोर कर दावेदारों में शामिल हैं। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने 23 और 24 के राउंड खेले और उनका स्कोर 47 है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »