19 Mar 2024, 07:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक के अंतर से फाइनल से चूकीं मनु भाकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:30AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकर चीन के पुतियन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से मात्र एक अंक से चूक गयीं। अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत पहले दिन चूके थे जबकि मनु को दूसरे दिन निराशा का सामना करना पड़ा। 

मनु और दो अन्य निशानेबाजों ने क्वालिफिकेशन में 583 का स्कोर किया लेकिन मनु कम टेन स्कोर करने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पायी। दो अन्य निशानेबाजों में से एक ने फाइनल में जगह बनाई। अन्य भारतीयों में एशियाई खेलों की विजेता राही सरनोबत 569 का स्कोर कर 18वें स्थान पर रहीं जबकि पुरुषों में अनीश भनवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 578 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »