19 Apr 2024, 21:25:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीबीएसई राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में दिल्ली के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल को मिले दो खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 11:55AM | Updated Date: Nov 17 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में संपन्न सीबीएसई की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने बालक वर्ग का अंडर-17 और अंडर-19 का खिताब जीता। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रघुवंश पब्लिक स्कूल सेंधवा में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सीबीएसई विद्यालयों की 85 से अधिक टीमों के लगभग 1000 खिलाड़यिों ने हिस्सा लिया। इसमें गल्फ देशों की 9 टीमें भी शामिल थी। कड़कड़डूमा दिल्ली की लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने कल खेले गए मुकाबले में दिरबा (पंजाब) के केशव पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में हराकर अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल जीत लिया।
 
लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने अंडर 17  (बालक वर्ग) का खिताब अद्वैत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल होसुर (तमिल नाडु) को 3-0 से हराकर जीता। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़यिों ने अंडर-17 और अंडर-19 में व्यक्तिगत रूप से पांच खिताब भी जीते। बालिका वर्ग में मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे (महाराष्ट्र) ने निशान एकेडमी मुक्तसर (पंजाब) को हराकर अंडर-19 का खिताब जीता जबकि वहीं मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई (हरियाणा) ने बीजीएस नेशनल पब्लिक स्कूल बेंगलुरू (कर्नाटक) को हराकर बालिका वर्ग के अंडर-17 खिताब पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह निमाड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक एम एस वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »