29 Mar 2024, 14:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राणा और हिम्मत के अर्धशतकों से जीती दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:43AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। नीतीश राणा (66) और हिम्मत सिंह (नाबाद 51) के आतिशी अर्धशतकों से दिल्ली ने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी ग्रुप ई के मैच में शुक्रवार को नौ रन से हरा दिया। दिल्ली ने पिछले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से मिली पराजय से उबर कर शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। दिल्ली ने पांच विकेट पर 176 रन बनाए और झारखंड को छह विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। दिल्ली की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 16 अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ झारखंड को छह मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 18 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है। शिखर धवन के नौ, अनुज रावत के पांच और कप्तान ध्रुव शौरी के चार रन बनाकर आउट हो जाने के बाद हितेन दलाल, राणा और हिम्मत ने दिल्ली की पारी को संभाला। हितेन ने 38 गेंदों पर 38 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
 
राणा ने 42 गेंदों पर 66 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि हिम्मत ने मात्र 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 51 रन ठोके। झारखंड की तरफ से उत्कर्ष सिंह ने नाबाद 49, विराट सिंह ने 32, सौरभ तिवारी ने 24 और कुमार देवव्रत ने 33 रन बनाए। दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने 21 रन पर तीन विकेट और प्रांशु विजयरन ने 22 रन पर दो विकेट लिए। यूपी ने मणिपुर को सात विकेट से हराया तिरुवनंतपुरम (वार्ता) अंकित राजपूत और मोहसिन खान की दो-दो विकेटों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने ग्रुप बी में मणिपुर को सात विकेट से हरा दिया। मणिपुर ने सात विकेट पर 89 रन बनाए जबकि उत्तर प्रदेश ने रिंकू सिंह के नाबाद 39 रन की बदौलत 12.4 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। उत्तर प्रदेश की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 12 अंक हो गए हैं। मणिपुर को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »