30 Mar 2024, 07:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

LIVE इंदौर टेस्‍ट : मयंक अग्रवाल ने जड़ा शतक, भारत 300 रन के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:22PM | Updated Date: Nov 15 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में बेहतरीन शतक जड़ दिया है। मयंक ने बांग्लादेश के ख़िलाफ लंच के ठीक बाद अपना शतक पूरा किया. ये मयंक अग्रवाल के टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। मयंक अग्रवाल ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर इबादत हुसैन की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव करके चौका लगाया और 99 रन के स्कोर पर पहुंच गए। इसके बाद इसी ओवर में दो रन लेकर मयंक ने अपना शतक पूरा किया। करियर का 8वां टेस्ट मैच खेलते हुए मयंक ने 183 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी तीसरी सेंचुरी पूरी की।  
 
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मयंक अग्रवाल के शतक की बदौलत भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। वहीं मयंक का बखूबी साथ निभा रहे आजिंक्य रहाणे ने भी अपना अर्धशतक जड़ दिया है। खबर लिखने तक मयंक अग्रवाल 115 और आजिंक्य रहाणे 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दिन के पहले आधे घंटे में ही भारत ने अपने 2 बड़े विकेट गवां दिए थे। जहां एक तरफ चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »