29 Mar 2024, 10:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लिएंडर पेस भारतीय डेविस कप टीम में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:37AM | Updated Date: Nov 15 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को पाकिस्तान के खिलाफ 29 और 30 नवम्बर को होने वाले डेविस कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक मुकाबले के लिए गुरूवार को घोषित की गयी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रोहित राजपाल भारतीय टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान बनाये गए हैं जबकि टीम में नंबर एक एकल खिलाड़ी सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, साकेत मिनेनी, रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस को शामिल किया गया है।
 
अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति ने गुरूवार को यहां अपनी बैठक में टीम का चयन किया। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला मूलत: 13 और 14 सितम्बर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में खेला जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इस मुकाबले को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस संघ की डेविस कप समिति ने स्थगित कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »