28 Mar 2024, 19:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

GOOD NEWS : 15 नवंबर से फिर क्रिकेट खेलेंगे युवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:38PM | Updated Date: Nov 13 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सिक्सर किंग युवराज सिंह जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर एकबार फिर उतरने वाले हैं। 15 नवंबर से अबु धाबी में शुरू हो रही टी-10 लीग में युवराज सिंह भी हिस्सा लेंगे। युवराज मराठा अरेबियंस के आयकन खिलाड़ी हैं। अपनी टीम को टी10 लीग में जिताने के लिए युवराज सिंह ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है और इसके लिए उन्होंने एमएस धोनी की मदद ली।

कटिंग भी टी10 लीग में खेलने वाले हैं, वो डेक्कन ग्लेडिएटर्स टीम का हिस्सा होने वाले हैं। युवी को लेकर उन्होंने आईएएएनएस से कहा, "युवराज सिंह के शामिल होने से काफी खुशी हो रही है। उन्होंने टी20 और वनडे में काफी शानदार प्रदर्शन किया। अब वो विदेशी लीग में खेल रहे हैं, जोकि दूसरे भारतीय खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। उनके आने से निश्चित ही क्राउड भी आएगा। हमने कनाडा में हुए ग्लोबल टी20 टूर्नामेंट में ऐसा देखा था। जबतक वो एंजॉय कर रहे हैं, लोग उनको देखने जरूर आएंगे।"
 
युवी ने इस साल 10 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने कनाडा में हुई ग्लोबल टी20 लीग के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था और कई शानदार पारियां भी खेली थी। वो अपनी टीम को प्लऑफ तक लेकर गए थे।
 
टी10 लीग की शुरुत 15 नवंबर से होगी और इस सीजन के पहले मुकाबले में गत विजेता नॉर्दन वॉरियर्स का मुकाबला मराठा अरेबियंस के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 नवंबर को होगा। निश्चित ही फैंस अभी भी युवराज सिंह को खेलते हुए देखना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि टी10 लीग में युवराज सिंह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। आपको बता दें कि युवराज सिंह और बेन कटिंग आईपीएल में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2019 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहते हुए चैंपियन भी बने हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »