29 Mar 2024, 21:10:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा मकड़ी की नई प्रजाति का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 11:18AM | Updated Date: Nov 13 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम वानखेड़े स्टेडियम का स्टैंड है। यहीं नही उनके दीवानों ने तो मास्टर ब्लास्‍टर के नाम पर अपने घर, अपने परिवार का नाम भी रख दिया है, लेकिन हाल ही में उनके एक सुपर फैन ने मकड़ी की एक प्रजाति का नाम ही सचिन तेंदुलकर पर रख दिया है। आपकों यह जानकर हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन यह हकीकत है। मारेंगो सचिन तेंदुलकर प्रजाति की यह मकड़ी केरल, तमिलनाडु और गुजरात में पाई जाती है।
 
गुजरात एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (जीईईआर) में जूनियर रिसर्चर ध्रुव प्रजापति ने स्पाइडर्स की कुछ नई प्रजातियों की खोज की है। इनमें से एक का नाम उन्होंने तेंदुलकर के नाम पर रखा और दूसरी का नाम संत कुरियकोस इलियास चावरा के नाम पर। चावरा ने केरल में शिक्षा के क्षेत्र में जागरुकता पैदा करने में अहम भूमिका अदा की है। ध्रुव ने कहा, 'मैं इनमें से एक का मारेंगो सचिन तेंदुलकर रखा रहा हूं क्योंकि सचिन मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।'
 
बता दें कि मारेंगो सचिन तेंदुलकर  प्रजाति की यह मकड़ी केरल, तमिलनाडु और गुजरात में पाई जाती है। मारेंगो सचिन तेंदुलकर प्रजाति की मकड़ी की खोज ध्रुव ने 2015 में की  थी, लेकिन उस पर रिसर्च और पहचान का काम 2017 में पूरा हुआ।
 
उन्होंने आगे बताया, दूसरा नाम संत कुरियाकोस इलियास चावरा से प्रेरित है। वह केरल में शिक्षा के क्षेत्र में जागरुकता पैदा करने वाले रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'ये दो नई प्रजातियां एशियन जंपिंग स्पाइडर्स के जीन्स इंडोमैरेंगो और मैरेंगो का हिस्सा हैं।' ध्रुव द्वारा यह अध्ययन रूसी जर्नल में अर्थरोपोड़ स्लेक्टा शीर्षक से सितंबर अंक में छपी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »