28 Mar 2024, 15:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली के आराध्य विश्व जूनियर शतरंज में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:28AM | Updated Date: Nov 10 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के आराध्य गर्ग और महाराष्ट्र की सृष्टि पांडे को भारत में होने वाली विश्व  जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। गुरुग्राम के सनसिटी स्कूल में राष्ट्रीय जूनियर शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने वाले 300 प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़यिों में से महाराष्ट्र की सृष्टि पांडे और दिल्ली के आराध्य गर्ग को भारत में होने वाली वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। द हरियाणा चेस एसोसिएशन और ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन के तत्वावधान में जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित सनसिटी स्कूल गुरुग्राम में 9 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप आज संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुड़गांव के विधायक सुधीर सिंगला थे। भरत सिंह चौहान, महासचिव, अखिल भारतीय शतरंज संघ, अजीत वर्मा, सचिव, दिल्ली शतरंज संघ, रूपा चक्रवर्ती, निदेशक, सनसिटी स्कूल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सुधीर सिंगला ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »