20 Apr 2024, 13:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IND VS BAN - दूसरा T-20 कल- तूफान के कारण रद्द हो सकता है..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 1:35PM | Updated Date: Nov 6 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और बांग्लादेश के बीच 7 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘महा’ 6 नवंबर की शाम या 7 नवंबर की सुबह गुजरात के तटीय इलाकों तक पहुंचेगा। मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने की उम्मीद बनाई है। भारतीय टीम 7 नवंबर को दूसरे मुकाबले में राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी लेकिन मैच के आयोजन पर आशंका जताई जा रही है। 
 
महा चक्रवात की वजह से रोजकोट में खेले जाने वाले मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अरब सागर में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘महा’ के बुधवार 6 नवंबर को गुजरात तट से टकरा की संभावना जताई जा रही है। ऐसा अनुमान है कि अगले 2-3 दिन में महा तूफान केरल के तट से भारतीय जल सीमा में घुस सकता है। इस विनाशकारी तूफान की वजह से गुजरात के तटीय क्षेत्र पोरबंदर, सोमनाथ, जूनागढ़ और देवभूमि द्वारका में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।
 
भारतीय टीम पहला मैच हार चुकी है और सीरीज में बने रहने के लिए उसका दूसरा टी20 मुकाबला जीतना जरूरी है। 7 नवंबर को खेला जाने वाला राजकोट का मैच अगर बारिश की वजह से रद किया गया तो उसके सीरीज जीतने की उम्मद खत्म हो जाएगी। भारत नागपुर में 10 नवंबर को तीसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर तो कर सकता है लेकिन इसे जीत नहीं पाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »