29 Mar 2024, 07:46:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब छोड़ दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे अश्विन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 1:23PM | Updated Date: Nov 6 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। किंग्‍स इलेवन पंजाब के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के दिल्‍ली कैपिटल्‍स से जुड़ने की काफी चर्चा रही, जो अब जाकर पूरी हो चुकी है और जल्‍द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भले ही पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने इसे अफवाह करार दिया था, लेकिन यह जानकारी मिली है कि दिल्‍ली ने ऑफ स्पिनर की सेवाएं अगले सीजन के लिए सुरक्षित कर ली हैं। आईएएनएस से बात करते हुए दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सूत्रों ने बताया कि फ्रेंचाइजी ने प्रक्रिया पूरी कर ली है और निकट भविष्‍य में इसकी घोषणा की जाएगी।
 
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि हां अश्विन दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं और हम इसका ऐलान जल्द ही करेंगे। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस अनिल कुंबले ने टीम में अश्विन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता जताई थी। कुंबले ने कहा था कि वो अभी-अभी टीम से जुड़े हैं, इसलिए अगले सीजन के कॉम्बिनेशन को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कुंबले ने कहा था कि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मैं टीम के साथ अभी जुड़ा हूं और किस प्लेयर को रिटेन करना है और किसे रिलीज करना है, अभी तक मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 
वहीं अगर रविचंद्रन अश्विन को रिलीज किया जाता है तो के एल राहुल टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े सूत्रों के मुताबिक के एल राहुल सीनियर खिलाड़ी हैं और वो टीम को भी काफी अच्छी तरह से समझते हैं। ऐसे में संभावना यही है कि अश्विन की अनुपस्थिति में उन्हें कप्तान बनाया जाए।आपको बता दें कि पिछले 2 सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब ने रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी में पहले हाफ में तो अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दूसरे हाफ में टीम पूरी तरह फ्लॉप रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »