29 Mar 2024, 14:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी टीम में चोटिल वरूण की जगह बीरेंद्र लाकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 1:23AM | Updated Date: Oct 31 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारतीय पुरूष हॉकी टीम में चोटिल वरूण कुमार की जगह बीरेंद्र लाकड़ा को शामिल किया गया है। भारत को यहां कलिंगा स्टेडियम में एक और दो नवंबर को रूस के खिलाफ ओलंपिक क्वालिफायर खेलना है। डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर वरूण को सोमवार को अभ्यास के दौरान कंधे पर चोट लग गयी थी। उनका इलाज चल रहा है लेकिन सुधार नहीं हो पाया है। टीम के कोच ग्राहम रीड ने यह जानकारी देते हुये बताया कि चोटिल वरूण की जगह अनुभवी डिफेंडर लाकड़ा को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा स्टाफ ने वरूण को कुछ सप्ताह के आराम की सलाह दी है। वरूण की जगह टीम में लाये गये लाकड़ा एक स्तरीय डिफेंडर हैं जो 170 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। भारतीय टीम कलिंगा स्टेडियम में एक और दो नवंबर को रात आठ बजे से रूस के साथ मुकाबला करेगी। उससे पहले महिला टीम शाम छह बजे से अमेरिका के साथ खेलेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »