20 Apr 2024, 16:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी और उनके कुत्तों के साथ दिखे ऋषभ पंत - सामने आई तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 1:57PM | Updated Date: Oct 30 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी  से मिलने के लिए रांची पहुंचे। इन दौरान ऋषभ पंत ने ट्विटर पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर धोनी के फॉर्म हाउस की है जहां दोनों खिलाड़ी साथ नजर आ रहे हैं। पंत धोनी के कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
 
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गुड वाइब्स ऑनली'। एमएस धोनी के पास बेल्जियन मैलिनवा, हस्कीज व डच शेफर्ड नस्ल के डॉगीज हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास देसी नस्ल का डॉगी भी है। हाल ही में एनाटोलियन शेफर्ट नस्ल का कुत्ता भी खरीदा था। धोनी ने अपने कुत्तों के लिए फॉर्म हाउस में बड़ा मैदान बनाया है जहां उनके साथ खेलते हैं व कई बार उनकी वीडियो शेयर कर चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »