29 Mar 2024, 16:11:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैलन डी ओर की होड़ से बाहर नेमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 6:08PM | Updated Date: Oct 22 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालरों को दिये जाने वाले प्रतिष्ठित बैलन डी ओर पुरस्कारों की होड़ से इस बार दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार जगह बनाने से चूक गये हैं जबकि महिलाओं में मेगन रैपीनोए खिताब की प्रबल दावेदार हैं। फ्रांस फुटबाल ने चार वर्गों में अपने नामित खिलाड़यिों की सूची जारी की। क्रोएशिया को विश्वकप फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लूका मोडरिच और वर्ष 2017 में 22.2 करोड़ यूरो की राशि में पेरिस सेंट जर्मेन का हिस्सा बने ब्राजीली फुटबालर नेमार इस बार बैलन डी ओर पुरस्कारों की 30 पुरूष उम्मीदवारों की सूची से बाहर हैं।

चोट, निलंबन और कई तरह के विवादों से जूझ रहे नेमार को इस बार खामियाजा भुगतना पड़ा है। हालांकि हाल ही में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने लियोनल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम सूची में शामिल हैं। वहीं महिला विश्वकप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं रैपीनोए महिलाओं के वर्ग में पुरस्कार पाने वालों की सूची में सबसे आगे हैं। वह टूर्नामेंट की संयुक्त शीर्ष स्कोरर रही थीं और फ्रांस में हुये विश्वकप में अमेरिका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बैलन डी ओर के विजेताओं की घोषणा दो दिसंबर को पेरिस में आयोजित एक समारोह में की जाएगी। विजेताओं का फैसला 180 देशों के पत्रकारों द्वारा किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »