29 Mar 2024, 12:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी बच्ची के लिए बजरंगी भाईजान बने गौतम गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 4:01PM | Updated Date: Oct 21 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर एक बार फिर से मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने पाकिस्तान की एक बच्ची के लिए मदद के हाथ बढ़ाये हैं। पाकिस्तान का एक परिवार अपनी 6 साल की बच्ची की हार्ट सर्जरी के लिए भारत आना चाहता था, जिनकी मदद के लिए गौतम गंभीर आगे आए और विदेश मंत्रालय से अनुमति देने की अपील की। जिस पर 6 साल की बच्ची और उसके पैरंट्स को वीजा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
बता दें कि गौतम गंभीर के प्रयास से पाकिस्तान की छह वर्षीय बच्ची ओमीमा अली का मेडिकल वीजा बढ़ा दिया गया है। अब यह बच्ची भारत में अपना इलाज जारी रख सकेगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर ओमीमा के माता-पिता को इस संबंध में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर ने एक अक्टूबर को पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा के संबंध में विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा था। गंभीर से इस संबंध में पाकिस्तानी क्रिकेटर मुहम्मद यूसुफ ने फोन करके अनुरोध किया था। वह इस बच्ची का उपचार जारी रखने के लिए लगातार वीजा दिलवाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, मौजूदा हालात में उन्हें सफलता नहीं मिली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »