28 Mar 2024, 18:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुनील गावस्कर की बराबरी पर पहुंचे रोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 5:04PM | Updated Date: Oct 19 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार से शुरू हुये तीसरे टेस्ट के पहले दिन नाबाद शतकीय पारी के साथ पूर्व महान ओपनर सुनील गावस्कर के एक सीरीज में सर्वाधिक शतक जड़ने के रिकार्ड की बराबरी कर ली।
 
रोहित ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी में स्टम्प्स तक नाबाद 117 रन की पारी खेली। यह उनका दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीजÞ में तीसरा शतक भी है। रोहित ने पहले टेस्ट में 176 और 127 रन की पारियां खेली थीं।  रोहित ने इसी के साथ किसी एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाने के पूर्व कप्तान एवं ओपनर गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी कर ली। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के मात्र दूसरे ओपनर भी है।
 
32 वर्षीय रोहित ने डेन पिएट की गेंद पर छक्का लगाने के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का छठा शतक है। विस्फोटक ओपनर रोहित ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 30वें मैच में 2000 रन भी पूरे कर लिये। रोहित अब तक 164 गेंदों पर 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बना चुके हैं। 
 
रोहित ने अपनी पारी के दौरान एक सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेत्माएर को पीछे छोड़ दिया। रोहित के अब मौजूदा सीरीज में 16 छक्के हो गये हैं और वह किसी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं। इससे पहले भारत की ओर से हरभजन सिंह सिंह के नाम यह रिकार्ड था जिन्होंने वर्ष 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीजÞ में 14 छक्के लगाये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »