29 Mar 2024, 11:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की टेस्‍ट में लंबी छलांग - स्मिथ का ताज छीनने के करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 4:30PM | Updated Date: Oct 14 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे रेस्ट में अपनी नाबाद 254 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत आईसीसी की सोमवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में 37 अंकों की लम्बी छलांग लगायी है और वह ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ का ताज छीनने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। रन मशीन विराट अपने दूसरे स्थान पर बरकरार हैं लेकिन नाबाद दोहरे शतक के दम पर वह 899 अंकों से 37 रेटिंग अंकों की छलांग लगाकर 936 अंकों पर पहुंच गए हैं।
 
विराट और स्मिथ के बीच अब मात्र एक अंक का फासला रह गया है और भारतीय कप्तान तीसरे टेस्ट में स्मिथ से नंबर एक का ताज छीन सकते हैं। वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनने से दो अंक पीछे रह गए हैं। विराट ने पुणे टेस्ट में नाबाद 254 रन की पारी खेली जिससे वह फिर से 900 अंकों से ऊपर पहुंच गए हैं। नंबर वन पर अभी भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्मिथ हैं जिनके खाते में 937 अंक हैं। भारतीय कप्तान की यह सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है और वह आलटाइम सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के मामले में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आलटाइम सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के मामले में लीजेंड ओपनर सुनील गावस्कर 916 अंकों और 24वें स्थान के साथ काफी पीछे छूट गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »