28 Mar 2024, 15:27:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अदिति, रोहन की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 1:10AM | Updated Date: Oct 11 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की अदिति भट्ट और रोहन गुरबानी रुस में चल रहे बैडमिंटन जूनियर विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए और इसके साथ ही एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। लड़कियों के एकल वर्ग में अदिति को चौथी सीड इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से 11-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। वरदानी ने अदिति को महज 30 मिनट के खेल में ही लगातार गेमों में पराजित कर दिया। लड़कों के वर्ग में रोहन को विश्व रैकिंग में 24वें स्थान के खिलाड़ी चीन के रेन चेंग मिंग के हाथों 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। रोहन लड़कों के एकल वर्ग के पांचवें राउंड में जबकि अदिति अपने वर्ग के चौथे राउंड में हारकर बाहर हुईं। इस टूर्नामेंट के चौथे दिन ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी और कोई भी खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल तक भी पहुंचने में नाकाम रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »