29 Mar 2024, 16:51:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:04AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला है। श्रीलंकाई महिला टीम को हराते हुए उन्होंने ये कामयाबी हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में श्रीलंकाई महिला टीम को नौ विकेट से हराकर क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने न केवल सीरीज पर कब्जा किया, बल्कि वनडे क्रिकेट में लगातार 18 मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 195 रन बनाए।
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एलिसा हीली के बेहतरीन शतक की बदौलत सिर्फ विकेट खोकर महज 26.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने 76 गेंद पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 बेहतरीन चौके जड़े जबकि दो छक्के भी लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »