29 Mar 2024, 13:50:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जायसवाल का शतक, मुंबई 130 रन से जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 2:53AM | Updated Date: Oct 9 2019 2:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। ओपनर यशस्वी जायसवाल की 113 रन की शानदार शतकीय पारी और आदित्य तारे की 86 रन की बेहतरीन पारी से मुंबई ने गोवा को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप ए और बी मुकाबले में मंगलवार को 130 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई ने 50 ओवर में चार विकेट पर 362 रन का विशाल स्कोर बनाया और गोवा को 48.1 ओवर में 232 रन पर ढेर कर दिया। शम्स मुलानी ने 38 रन पर तीन विकेट लिए। मुंबई की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके 12 अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ गोवा की पांच मैचों में तीसरी हार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »