28 Mar 2024, 18:41:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईरान के आर्यन टॉप पर, भारत के प्राग्ना और मित्राभा दूसरे स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:21AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। ईरान के आर्यन घोलामी यहां जारी वर्ल्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप के सातवें राउंड की समाप्ति के बाद अंडर-18 ओपन कटेगरी में टॉप पर बने हुए हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर प्राग्ना आर टॉप सीड अर्मेनिया के सार्गसयान सांत के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। दूसरे स्थान पर उनके साथ भारत के आईएम मित्राभा गुहा हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने कुल अंकों की संख्या 5।5 कर ली है।

भारत के एक अन्य ग्रैंड मास्टर पी। इनियान भी सातवें दौर में ड्रॉ खेलने पर मजबूर हुए। वह भी हालांकि काफी करीब हैं। अंडर-18 गर्ल्स कटेगरी में टॉप सीड डब्ल्यूआईएम रूस की पोलिना एस। ने लीडरशिप पोजीशन कायम रखा है। पोलिना ने डब्ल्यूएफएम एना एफोनासिएवा के खिलाफ जीत हासिल की। पोलिना के खाते में छह अंक हैं। भारत की सबसे बड़ी उम्मीद के तौर पर उभरी ए हर्षिनी ने जीत के साथ अपने कुल अंकों की संख्या 4।5 कर ली है। इसी तरह माखिजा आसना के चार अंक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »