29 Mar 2024, 05:33:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

35 लाख की बाइक पर दिखे धोनी, देखें ये वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:05PM | Updated Date: Oct 3 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी कार-बाइकों के काफी दीवाने हैं। धोनी के पास कई महंगी-महंगी गाड़ि‍यां हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जो बाइक चला रहे हैं, वो कोई आम बाइक नहीं बल्कि Kawasaki Ninja H2 सुपरबाइक है। वीडियो में धोनी अपनी निन्जा एच2 पर सवार रांची इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। उनकी ब्लैक और ग्रीन कलर की सुपरबाइक भी शानदार लग रही है।
 
धोनी ने इस बाइक को 2015 में खरीदा था। इस बाइक को भारत में खरीदने वाले धोनी पहले शख्स हैं. उन्होंने 2015 में 29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर निन्जा एच2 खरीदी थी। बाइक की डिलेवरी मिलते ही उन्होंने इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। Kawasaki Ninja H2 दुनिया की कुछ सबसे पावरफुल बाइकों में से एक है।
 
इस बाइक में शानदार पावर देने के लिए सुपरचार्जर लगा हुआ है। Kawasaki Ninja H2 में 998cc का लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-फोर मोटर दी गई है, जो कि 11,000rpm पर 200bhp की पावर और 10,500rpm पर 113.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा इसमें पावर बढ़ाने के लिए Ram Air ऑप्शन भी है, जो कि इस बाइक की ताकत को 210bhp तक ले जा सकता है। इस बाइक की दिल्ली में अभी एक्स-शोरूम कीमत 34.99 लाख रुपए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »