29 Mar 2024, 16:10:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना पसंद : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:12AM | Updated Date: Oct 3 2019 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि उन्हें अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना पसंद है और यही कारण उन्हें खेल से जोड़े रखता है। रोनाल्डो (34) ने स्पोर्टबाइबल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनके लिए उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और वह अभी भी खेल को प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी फुटबाल पसंद है। जो लोग क्रिस्टियानो को पसंद करते हैं, प्यार करते हैं, मुझे उनका मनोरंजन करना अच्छा लगता है। यह उम्र की बात नहीं है, यह सिर्फ मानसिकता की बात है। अंतिम पांच साल में मैंने अपने आप को फुटबाल से बाहर देखने की इन बातों का लुत्फ उठाया है, कौन जाने अगले एक-दो साल में क्या हो।" 

रोनाल्डो इस समय इटली के दिग्गज क्लब जुवेंतस से खेल रहे हैं। जुवेंतस के साथ उनका करार 2022 तक का है। जहां कई खिलाड़ी ने संन्यास के बाद की रणनीति बना लेते हैं, वहीं रोनाल्डो ने कहा कि वह किसी विशेष का इस संबंध में अनुसरण नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं किसी का अनुसरण नहीं करना चाहता। आपको हमेशा अपनी तरह होना चाहिए, लेकिन आप एक अच्छे उदाहरण में से कुछ न कुछ ले सकते हैं। सिर्फ फुटबाल नहीं बल्कि अन्य खेलों जैसे फॉर्मूला-1, एनबीए, गोल्फ, यूएफसी से भी।" उन्होंने कहा, "सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सभी के कामकाज के तरीके एक जैसे होते हैं। यहां तक की बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ भी हमेशा प्रेरित रहते हैं और अच्छे परिणाम लाने के लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »