मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने संन्यास को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस बीच टीम के ओपनर और दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन का एक बयान सामने आया है। शिखर धवन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और धोनी के रिश्तें को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शिखर धवन ने खुलासा किया की विराट कोहली और धोनी के बीच रिश्ते काफी अच्छे है।
महेन्द्र सिंह धोनी अक्सर विराट कोहली की मदद मैदान में करते है जब विराट युवा थे तब धोनी भाई ने उनका मार्गदर्शन किया बल्कि जब वो टीम के कप्तान बने तब से धोनी भाई उनकी मदद करते रहते हैं ये एक कप्तान की सबसे बड़ी खासियत होती है ये अच्छा लगता है जब विराट उनके प्रति अपना सम्मान दिखाते हैं दोनों ही बहुत महान खिलाड़ी हैं" यह बात शिखर धवन ने कही।