29 Mar 2024, 01:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा ने जीती अंडर-23 महिला चैंपियनशिप, दिल्ली को दूसरा स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:21AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिरडी। हरियाणा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को महिला वर्ग का खिताब भी जीत लिया। हरियाणा ने कल पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग का खिताब जीता था और आज उसने महिला वर्ग का खिताब भी अपने नाम किया। हरियाणा ने 205 अंकों के साथ महिला चैंपियनशिप जीती। दिल्ली ने 154 अंकों के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश ने 123 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा की ज्योति ने 50 किग्रा, दिल्ली की पूजा ने 53 किग्रा, मध्य प्रदेश की रानी राणा ने 55 किग्रा, हरियाणा की ंिपकी ने 57 किग्रा, उत्तर प्रदेश की पूजा यादव ने 59 किग्रा, महाराष्ट्र की रेशमा माने ने 62 किग्रा, हरियाणा की निशा ने 65 किग्रा, हरियाणा की सुमन ने 68 किग्रा, हरियाणा की नैना ने 72 किग्रा और हरियाणा की पूजा ने 76 किग्रा का स्वर्ण जीता। सभी स्वर्ण विजेताओं को हंगरी के बुडापेस्ट में 28 अक्टूबर से तीन नवम्बर तक होने वाली अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना का मौका मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »