23 Apr 2024, 23:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रायन लारा ने बताई ऋषभ पंत की कमजोरी, कही ये बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 12:28PM | Updated Date: Sep 25 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के युवा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी का उत्तारिधाकारी माना जा रहा था, लेकिन इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम में उनकी लगातार असफलता उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ऋषभ पंत एक बार फिर से फेल रहे और विराट की सिरदर्दी बढ़ा गए। लगातार छह टी-20 मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाने वाले पंत ने तीसरे मैच में दहाई का आंकड़ा जरुर छुआ लेकिन एक बार फिर से खराब शॉट खेलकर आउट हुए।
 
पंत के नाकाम रहने के बाद वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा ने पंत की कमजोरी को उजागर किया है। हॉटस्टार के डगआउट में कमेंटरी करते हुए लारा ने कहा कि चौथे नंबर के खिलाड़ी को कोशिश करनी चाहिए ज्यादा से ज्यादा छोर बदलकर सिंगल रन बनाने की लेकिन पंत ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। वह ज्यादा देर अपने आप पर कंट्रोल नहीं रख पाते और बड़े शॉर्ट खेलने की कोशिश करने लगते है। वह ज्यादातर शॉट लेग साइड में खेलते हैं और ऑफ साइड की गेंदों को भी लेग में ही खेलने की कोशिश करते हैं। इससे यह पता चलता है कि उनका ऑफ साइड काफी कमजोर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »