24 Apr 2024, 01:49:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस लड़की ने ऋषभ पंत को कहा - I LOVE YOU

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:05PM | Updated Date: Sep 23 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषभ पंत अपने फैन्स को ऑटोग्राफ दे रहे थे। लेकिन इस बीच एक महिला फैन ने 21 साल के इस विकेटकीपर को सबके सामने प्रपोज कर दिया। दरअसल हाल ही में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक जब फैन्स को ऑटोग्राफ देने के साथ-साथ स्माइल भी कर रहे थे, लेकिन तभी फैन्स की भीड़ में से एक लड़की की आवाज सुनाई दी। इस फैन गर्ल ने चिल्ला कर कहा- आई लव यू ऋषभ... इस आवाज ने ऋषभ पंत को हैरान कर दिया। इसके बाद ऋषभ पंत नीचे देखते हुए शरमाने लगे। 
 
पंत चेहरे पर हल्की मुस्कान थी, लेकिन उनके चेहरे पर शरम भी साफ देखी जा सकती थी। सोशल मीडिया पर पंत के शरमाने का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस लड़की ने ऋषभ पंत को प्रपोज किया, उसने ही इस वीडियो को अपने टि्वटर अकाउंट से शेयर भी किया है। साल्वी पटेल नाम की इस फैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- कम से कम ऋषभ पंत जानते हैं कि मैं उन्हें प्यार करती हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »