29 Mar 2024, 17:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केएल राहुल के नाम है भारतीय क्रिकेट इतिहास का 1 खास रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:03PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज केएल राहुल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइक के साथ अपनी खराब फार्म को लेकर भी चर्चा में है। केएल राहुल को अपनी खराब फार्म को खामयाजा भी भुगतना पड़ा। वहीं इस खिलाड़ी के नाम एक ख़ास रिकॉर्ड भी दर्ज है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ एक ऐसा खिलाड़ी हैं, जिसने अपने वनडे डेब्यू में शतक बनाया हुआ है। केएल राहुल है ने भारत के लिए खेलते हुए अपने वनडे डेब्यू में शतक बनाया है। केएल राहुल के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपने वनडे डेब्यू में शतक नहीं लगा पाया है। 
 
ह यह ख़ास रिकॉर्ड हासिल करने वाले अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं। केएल राहुल ने अपना वनडे डेब्यू 11 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। उन्होंने अपने वनडे डेब्यू में ओपनिंग करते हुए 115 गेंदों पर 100 रन का एक शानदार शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया था। उनकी इस शतकीय पारी के दम पर भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीता था। बता दें, कि इस मैच में पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम मात्र 168 रन पर आउट हो गई थी।
 
केएल राहुल की पारी के दम पर भारत ने यह लक्ष्य 1 विकेट के नुकसान पर 42.3 ओवर में हासिल कर लिया था। केएल राहुल भारतीय टीम के लिए अब तक 36 टेस्ट मैच, 23 वनडे मैच और 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपने खेले 36 टेस्ट में भारत के लिए 34.59 की औसत से 2006 रन बनाए हुए हैं। वहीं उन्होंने अपने खेले 23 वनडे में भारत के लिए 39.11 की औसत से 704 रन बनाए हुए हैं। उन्होंने 28 टी-20 मैचों में भारत के लिए 42.06 की शानदार औसत से 899 रन बनाए हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »