29 Mar 2024, 15:16:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रामनाथन मरे ट्रॉफी चैलेंजर सेमीफाइनल में जगह बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 3:57PM | Updated Date: Sep 21 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के रामकुमार रामनाथन ने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत ग्लास्गो में चल रहे 46,600 यूरो की ईनामी राशि वाले मरे ट्रॉफी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरूष एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रामनाथन ने पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में 247वीं रैंकिंग के जर्मन खिलाड़ी मसूर को 7-5, 7-6 (4) से पराजित किया। उनका अब सेमीफाइनल में 16वीं वरीय फ्रांस क एलेक्सांद्र म्युलर से मुकाबला होगा जिन्होंने स्पेन के निकोला कुन्ह को 3-6, 7-5, 6-4 से पराजित किया। विश्व में 179वीं रैंकिंग के चेन्नई के रामनाथन ने बिना एक भी सेट गंवाये अपने तीनों मैच जीते हैं जिसमें विपक्षी खिलाड़ी उनकी सर्विस भी ब्रेक नहीं कर सके। उन्हें पहले राउंड में बाई मिली थी। रामनाथन पुरूष युगल वर्ग में चेक गणराज्य के मारेक गेनजेल के साथ सेमीफाइनल वर्ग में भी पहुंच चुके हैं। हालांकि उनके लिये चुनौती कड़ी रहेगी जहां उनका मुकाबला टॉप सीड जेमी मरे और जॉन पैट्रिक स्मिथ की जोड़ी से होगा। भारतीय खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा,‘‘ मैंने टूर्नामेंट में अब तक बहुत अच्छी सर्विस की है। मैं बहुत उर्जा के साथ खेल रहा हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »