20 Apr 2024, 07:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जैसलमेर में 64वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 2:47PM | Updated Date: Sep 21 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में 64 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र (17-19 वर्षीय) बैडमिंटन  खेल कूद प्रतियोगिता आज से शुरू हुई। अल्पसंख्यक मामलात राज्य मंत्री सालेह मोहम्मद ने पूनम स्टेडियम में आयोजित छह दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न स्थानों से आयी 35 टीमें राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल , नगरपरिषद सभापति कविता कैलाश खत्री , जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाज सेवी मनवन्त गहलोत, पूर्व नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »