29 Mar 2024, 19:44:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गिल शतक से चूके, टेस्ट एकादश के लिए पेश किया दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 8:04PM | Updated Date: Sep 17 2019 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसूरु। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किये गए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने इसका जश्न दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को 92 रन की शानदार पारी खेल कर मनाया। गिल हालांकि शतक बनाने से मात्र आठ रन से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से पहले टेस्ट की एकादश में जगह बनाने का दावा मजबूती से पेश कर दिया। गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए घोषित की गयी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
 
20 साल के गिल ने अब तक भारत के लिए दो वनडे खेले हैं जबकि 14 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 1443 रन बना चुके हैं। ओपनिंग में जगह बनाने के लिए गिल का मुकाबला वनडे विशेषज्ञ रोहित शर्मा से है जो टेस्ट सीरीज में ओपनिंग के लिए प्रबल दावेदार हैं। गिल ने 137 गेंदों की शानदार पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। गिल ने 92 रन बनाये और मामूली अंतर से शतक से दूर रह गए। गिल  ने भारत ए के दो विकेट मात्र 31 रन पर गिर जाने के बाद करुण नायर (नाबाद 78) के साथ तीसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
 
ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन पांच और प्रियांक पांचाल छह रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद गिल और नायर ने मजबूत साझेदारी की। गिल को लुथो सिपमाला ने आउट कर उन्हें शतक से वंचित कर दिया। गिल का विकेट 166 के स्कोर पर गिरा। नायर ने इसके बाद कप्तान रिद्धिमान साहा के साथ भारत ए को दिन की समाप्ति तक 233 रन तक पहुंचा दिया। स्टंप्स तक नायर ने 167 गेंदों पर नाबाद 78 रन में 10 चौके लगा दिए हैं जबकि साहा ने 86 गेंदों पर नाबाद 36 रन में पांच चौके लगाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »