28 Mar 2024, 18:35:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कराते अकादमी की खिलाड़ी रिद्धि चौबे ने जीता स्वर्णपदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:35AM | Updated Date: Sep 16 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा में गत दिवस आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में राज्य कराते अकादमी की खिलाड़ी रिद्धि चौबे ने सीनियर महिला -66 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिद्धि चौबे ने यह पदक  फायनल मुकाबले में  विदिशा की खिलाड़ी को  8-0 से शिकस्त देकर जीता। रिद्धि का आगामी आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »