28 Mar 2024, 18:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास धोनी का निजी फैसला होगा: विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:29AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव हमेशा टीम इंडिया के काम आएगा और क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना उनका निजी फैसला होगा। विराट ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में इंटरनेशनल इवेंट्स भी हैं। उनके मुताबिक ही सोचना होगा। उल्लेखनीय है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विराट ने कहा कि जब भी वक्त आया है तब तब धोनी ने खुद को साबित करते हुए आलोचकों को करारा जबाब दिया है। 

भारतीय कप्तान ने कहा कि 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार होगी। उन्होंने कहा कि अब विकल्प में ध्यान देना होगा ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी टीम बनाई जा सके। विराट मैच की तैयारियों पर कहा, ‘‘सुरक्षित तरीके से रन बनाना बहुत जरूरी है। यदि मैं किसी फास्ट बॉलर को स्वीप शॉट मारने लगता हूं तो यह निश्चित तौर पर मुझे ज्यादा नुकसान देगा। स्पिन हमारी लंबे समय से ताकत रही है, इस पर ध्यान दिया जाएगा और इस मैच में भी जीत हासिल करने के लिए स्पिनर को उतारना होगा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »