24 Apr 2024, 02:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जसप्रीत बुमराह ने इस अभिनेत्री को बताया सबसे हॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 11:42AM | Updated Date: Sep 11 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर रैपिड फायर में कुछ सवालों के जवा दिए। जिसका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इस दौरान एंकर ने बुमराह से ये भी पूछा था कि ज्यादा हॉट अभिनेत्री कौन है अनुष्का शर्मा या दीपिका पादुकोण? इस सवाल को सुनकर बुमराह काफी घबरा गए।
 
दरअसल, एंकर ने पीली टी-शर्ट पहने बुमराह से दो बालीवुड एक्ट्रेस के बारे में सवाल पूछा। इस दौरान एंकर ने बुमराह से ये भी कहा कि जरा सोच समझकर जवाब दीजिएगा। बता दें कि इन दो एक्ट्रेसेस में एक दीपिका पादुकोण और दूसरा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा।
 
एंकर के इस सवाल के जवाब में  बुमराह ने कहा, 'यह सुरक्षित विकल्प नहीं।' बुमराह ने काफी सावधानी बरतते हुए दीपिका का नाम बताकर एंकर को परेशानी में डाल दिया। वीडियो में बुमराह से कुछ मजेदार सवाल पूछे गए, जिसमें से एक का जवाब वो दे भी नहीं सके। 
सवाल- आपकी नजर में बेहतर कप्तान विराट कोहली या महेंद्र सिंह धौनी?
 
जवाब- मुश्किल सवाल, लेकिन मेरा जवाब महेंद्र सिंह धोनी है क्योंकि उनकी कप्तानी में मैंने डेब्यू किया था।
सवाल- राहुल द्रविड़ या मोहम्मद अजहरुद्दीन?
जवाब- राहुल द्रविड़
सवाल- बेहतर गेंदबाजी एक्शन किसका है लसिथ मलिंगा या शोएब अख्तर?
जवाब- लसिथ मलिंगा
सवाल- भुवनेश्वर कुमार या जहीर खान?
जवाब- जहीर खान
सवाल- ज्यादा हॉट एक्ट्रेस कौन अनुष्का शर्मा या दीपिका पादुकोण? सोचकर जवाब दीजिए
जवाब- दीपिका पादुकोण
सवाल- ज्यादा फन एक्ट्रेस कौन है आलिया भट्ट या परिणीति चोपड़ा?
जवाब- आलिया भट्ट, क्योंकि मैंने कुछ फिल्में देखी हैं।
सवाल- इन क्रिकेटरों पर अगर बायोपिक बने तो कौन सा एक्टर उनका रोल निभाए?
जवाब- विराट कोहली- अक्षय कुमार, क्योंकि वो काफी फिट हैं।
वीरेंद्र सहवाग- वो काफी अलग इंसान हैं, उनके लिए किसी का नाम मेरे जहन में नहीं आ रहा है।
जसप्रीत बुमराह- फरहान अख्तर, क्योंकि उन्होंने मिल्खा सिंह में शानदार काम किया था।
लसिथ मलिंगा- वो मैदान के बाहर काफी सीरियस रहते हैं, तो उनका रोल नसीरुद्दीन शाह (अभी नहीं अपनी यंग एज में) निभा सकते हैं।
सवाल- मौजूदा समय में टीम इंडिया का बेस्ट बॉलर?
जवाब- आर अश्विन
सवाल- किसका ट्विटर हैंडल ज्यादा फन है? वीरेंद्र सहवाग या रविंद्र जडेजा?
जवाब- ये आसान सवाल है, वीरेंद्र सहवाग।
सवाल- अपने फोन पर आप सबसे ज्यादा ऐप कौन सी इस्तेमाल करते हैं?
जवाब- इंस्टाग्राम और ट्विटर।
अनुष्का टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी हैं, इसी वजह से एंकर ने बुमराह को इस सवाल के लिए आगाह भी कर दिया था। बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वंटी20 टीम से आराम दिया गया है, जबकि टेस्ट सीरीज में उनका खेलना लगभग तय है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »