20 Apr 2024, 14:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

13वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 8:26PM | Updated Date: Sep 1 2019 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्प रोप एसोसिएशन ने 13वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन महाराजा अग्रसेन इंस्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोहिणी में किया गया। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय खेल दिवस पर कर देश को सन्देश दिया है कि खेलों से जुड़कर युवाओं की भागीदारी तय की जाए।
 
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि आज रोप स्किपिंग से अच्छा कोई खेल नहीं है। रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव निर्देश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी के जिन्होंने देश के पारम्परिक खेलों को आगे बढ़ाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट को लांच किया है। हम सभी जानते हैं कि किसी भी व्यायाम को करने का एक सही समय होता है। वैसे तो रस्सी कूदना एक ऐसा व्यायाम है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। मुझे गर्व है कि जो स्किप-एन-फिट के माध्यम से पिछले छह वर्षों से रोप स्किपिंग खेल के माध्यम से आगे बढ़ा रहे है।’’ इस अवसर पर रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक डॉ रवि दत्त गौड़ और दिल्ली जम्प रोप एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार अशोक कुमार निर्भय उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »