25 Apr 2024, 12:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडिया रेड एक रन की बढ़त से फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 7:25PM | Updated Date: Sep 1 2019 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। 10वें नंबर के बल्लेबाज आवेश खान की सात छक्कों से सजी 64 रन की आतिशी पारी की बदौलत इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ ड्रा समाप्त हुए मुकाबले में एक रन की बढ़त ली और तीन अंक हासिल कर दलीप ट्राफी के फाइनल में स्थान बना लिया। दलीप ट्राफी का फाइनल अब इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच खेला जाएगा। इंडिया रेड के कुल छह अंक रहे जबकि इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू के दो-दो अंक रहे। लेकिन इंडिया ग्रीन ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल चार से आठ सितंबर तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया ग्रीन ने अपनी पहली पारी में 440 रन बनाए थे। इंडिया रेड ने कल के नौ विकेट पर 404 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पारी 441 रन पर समाप्त हुई जिससे उसे एक रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गयी।
 
इंडिया रेड को बढ़त दिलाने का श्रेय 10वें नंबर के बल्लेबाज आवेश खान को जाता है जिन्होंने 34 रन से आगे खेलते हुए 56 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनके जोड़ीदार संदीप वारियर दो रन से आगे खेलते हुए 40 गेंदों में पांच रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 73 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इंडिया ग्रीन की तरफ से धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 135 रन पर चार विकेट, अंकित राजपूत ने 71 रन पर तीन विकेट और तनवीर उल-हक ने 19 रन पर दो विकेट लिए। मैच ड्रा समाप्त होने तक इंडिया ग्रीन ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाए। ध्रुव शौरी ने नाबाद 44 रन का योगदान दिया।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »