29 Mar 2024, 21:12:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बजरंग और दीपा बनेंगे खेल रत्न और 19 खिलाड़ी अर्जुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2019 2:57PM | Updated Date: Aug 28 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया और रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक को गुरूवार को राष्­ट्रपति भवन में एक समारोह में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान करेंगे जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी प्रदान की जायेगी।

विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, एशियाई खेलों में स्वर्ण, हंगरी में पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में रजत, इस साल चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण, बुलगारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण और जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। वह अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में देश की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे हैं। दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्यश्री और अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »