19 Apr 2024, 09:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नायर 99 के फेर में फंसे, कल्सी का शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 7:29PM | Updated Date: Aug 24 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। करुण नायर 99 के फेर में फंस गए जबकि अंकित कल्सी ने शानदार 106 रन बनाये जिसकी बदौलत इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के खिलाफ दलीप ट्राफी मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 285 रन बना लिए। इंडिया रेड ने दो विकेट पर 163 रन से आगे खेलना शुरू किया था। नायर ने 92 रन और कल्सी ने 48 रन से आगे खेलना शुरू किया। नायर 216 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए जबकि कल्सी ने 345 गेंदों में आठ चौकों के सहारे 106 रन बनाये। विकेटकीपर ईशान किशन ने 77 गेंदों में सात चौकों के सहारे 50 रन बनाये। इंडिया ब्लू की तरफ से दिवेश पठानिया ने 55 रन पर चार विकेट और जलज सक्सेना ने 57 रन पर तीन विकेट लिए। इंडिया ब्लू ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड 37 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान शुभमन गिल नौ रन ही बना सके। जयदेव उनादकट ने 18 रन पर दो विकेट लिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »