29 Mar 2024, 17:03:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिलायंस फाउंडेशन ने झारखंड को 4-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:33AM | Updated Date: Aug 21 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता सुब्रतो  कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार से यहां डॉ.अम्बेडकर स्टेडियम में शुरु हो गया और उदघाटन मैच में सब-जूनियर अंडर-14 रिलायंस फाउंडेशन स्कूल ने झारखंड को 4-1 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से सानाथोई सिंह, श्रीजल राय और आदित्य ढींगड़ा ने गोल किए जबकि झारखंड की तरफ से इकलौता गोल आकाश हेमब्रम ने किया। डॉ.अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल पीपी बापट उपस्थित थे। उन्होंने कहा, ‘‘सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के डायमंड जुबली संस्करण को किक-ऑफ करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय वायु सेना हमेशा से ही मानव समाज के विकास में खेल-कूद के योगदान को अहम मानती है। कोई शक नहीं हैं कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। हम वायु सेना वाले भी इस खेल को उतना ही दिलो-जान से चाहते है। इसलिए 60 वें संस्करण की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »