19 Apr 2024, 10:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने लिया संन्यास तो ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 9:48AM | Updated Date: Aug 19 2019 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्‍गज ओपनर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा अब 32 साल के हो चुके हैं और 2023 विश्व कप से पहले ही संन्यास की घोषणा कर भी सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको पांच ऐसे बल्‍लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संन्यास के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।
 
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अभी तक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन वह इंडिया ए का कप्तानी भी कर चुके है। भारतीय टीम उनकी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी। उन्होंने 56 लिस्ट ए मैचों में 1818 रन भी बनाये हैं। किशन सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन टीम की जरुरत के वजह से मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। घरेलू मैचों में वह झारखंड के सलामी बल्लेबाज और रोहित शर्मा का विकल्प बन सकते हैं।
 
पृथ्वी शॉ
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए पिछला कुछ समय खास नहीं रहा है। भारत के लिए अपने पहले ही टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले पृथ्वी को उसके बाद खेलने का मौका नहीं मिला और अब बैन लगा दिया गया है। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने घरेलू मैचों के साथ ही इंडिया ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अभी तक उन्होंने 26 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और उनके नाम 40 की औसत से 1045 रन हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114 का है और रोहित के संन्यास के बाद वह बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
 
ऋतुराज गायकवाड़
भारत के किसी युवा बल्लेबाज ने घरेलू मैचों में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वह ऋतुराज गायकवाड़ हैं। महाराष्ट्र के लिए सलामी बल्लेबाज करने वाले ऋतुराज ने अभी तक 39 लिस्ट ए मैच खेले हैं और इसमें उनके बल्ले से 2055 रन निकले हैं। इसमें 5 शतक और 14 अर्धशतक भी है। जून में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुई सीरीज के चार वनडे पारियों में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक बनाये थे। वेस्टइंडीज ए के खिलाफ भी उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। रोहित शर्मा विश्व कप से पहले संन्यास लेने हैं तो ऋतुराज उनकी जगह लेने के लिए बेहतर
विकल्प हो सकते हैं।
 
मयंक अग्रवाल
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इस विश्व कप में विजय शंकर के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें विश्व कप के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनकी प्रतिभा सभी को पता है। घरेलू मैचों के साथ ही इंडिया ए के लिए उनका बल्ला जमकर बोला है। अभी तक खेले 75 लिस्ट ए मैच में उनके बल्ले से 48.7 की औसत और 100.7 की स्ट्राइक रेट से 3605 रन निकले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करते हुए बेहतरीन पारियां खेली थी। वह भी रोहित शर्मा का विकल्प बनने के काबिल हैं।
 
शुभमन गिल
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने खेल से सभी के प्रभावित किया है। गिल को अंडर-19 विश्व कप 2019 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला था। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन मुश्किल पिच पर वह कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने अभी तक खेली 47 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 47.36 की औसत से 1942 रन हैं। इसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं। सलामी बल्लेबाजी करते हुए गिल को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अनाधिकारी वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »